फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां चौकी के निकट शुक्रवार रात में पैदल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

रनियां के चिराना निवासी सुरेश अवस्थी (44) परिवार के साथ कोलकाता में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। कोरोना पर लॉकडाउन होने पर एक वर्ष पूर्व वह गांव लौट आया था। अन्य परिवारी कोलकाता में ही रह रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम किसी काम से सुरेश रनियां बाजार आया था। चौकी के पास पैदल हाईवे पार करते समय कानपुर से अकबरपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और एनएचएआई एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई पप्पू अवस्थी ने बताया कि भाई सुरेश की पत्नी सरस्वती व बेटा अजय कोलकाता में रह रहे हैं। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें