फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई शाखा में पानी भरने से उतरा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। बारिश के कारण शुक्रवार को कस्बा स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में पानी भर जाने से करंट उतर आया। जानकारी पर बैंक शाखा को बंद कर दिया गया। शनिवार को बिजली की सप्लाई काटकर पानी की निकासी कराई गई। शाखा में कार्य नहीं हो सका जिससे खाता धारक परेशान होते रहे।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि लगातार बारिश होने के करण शुक्रवार को शाखा के अंदर पानी भर गया था। जिसमें करंट आने का संकेत मिला तो शाखा को बंद करा दिया गया था। लाइट कनेक्शन को काट दिया गया था।
शनिवार को पानी निकासी का इंतजाम कराया जाता रहा। जिससे शनिवार को भी शाखा में काम नहीं हो सका। वहीं खाता धारक कस्बा पटेल नगर के देवीशंकर द्विवेदी ने बताया कि बताया कि उनको रुपयों की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकोढ़ी की अंजू ने बताया कि बीटीसी की फीस जमा करने के लिए बैंक आई थी। चंदीपुर्वा के अजयपाल ने बताया कि वह चेक बनवाने आए थे। उनका काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें