फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जेसीबी से रास्ता रोक कार सवार युवक को पीटा, हालत गंभीर

Sun, 22 May 2022 12:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में दबंगों का अजीबोगरीब मामला आया है। प्रधान ने समर्थकों संग बीच सड़क पर जेसीबी लगाकर कार रोक ली। कार में बैठे युवक को जमकर पीटा।
विज्ञापन
सड़क पर लहूलुहान पड़ा घायल शिवकरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के असेवटा-सेंगनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने जेसीबी से रास्ता रोक कर कार सवार युवक से जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुर प्रताप सिंह निवासी शिवकरन सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को वह गांव निवासी शिववीर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने औरैया गया था। उसी शादी में असेवटा ग्राम प्रधान प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू भी आए थे। समारोह के दौरान दोनों में बहस हो गई थी।

बीच बचाव कर लोगों ने मामला शांत करा दिया। देर रात वह घर लौट रहा था तभी असेवटा-सेंगनपुर मार्ग पर पंचनद इंटर कालेज के पास प्रदीप यादव ने आनंद, शीलू, रिंकू यादव व कुछ अज्ञात लोगों के साथ रास्ते में जेसीबी लगाकर कार रोक ली। वह कुछ समझ पाता तभी सभी ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


राहगीरों को आता देख मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें