फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से की छेड़छाड़ तो बाल काटकर सिर पर बनाया चौराहा फिर...

Sat, 24 Mar 2018 06:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के औरेया जिले में एक शोहदे ने गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस व परिवार के अन्य लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद गांववालों ने उसके सिर पर चौराहा बनाया। इतना ही नहीं...

विज्ञापन

 

गांववालों ने उसके सिर पर चौराहा बनाया

डेमाे पिक
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी सुनील कुमार पास के गांव चिटकापुर निवासी एक युवक के घर पर आता जाता था। एक गांव निवासी युवक ने सुनील पर आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। तभी उक्त सुनील उसके घर पर आया और घर पर अकेली उसकी नाबालिग बेटी से परिजनों के बारे में जानकारी की। आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
 

बेटी घर पर अकेली थी

डेमाे पिक
बेटी की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस व परिवार के अन्य लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर उसके सिर के बाल काटकर सिर पर चौराहा बना दिया। गांव में घुमाया और कोतवाली पुलिस जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिग को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ की जा रही है

डेमाे पिक
कोतवाली निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिये भेजा जा रहा है। आरोपी को जेल भेजा जायेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें