फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: एचआईवी की बात छिपाकर कर दी युवक की शादी, पत्नी भी हुई पॉजिटिव तो ससुरालियों ने घर से निकाला

Sun, 31 Oct 2021 10:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विवाहिता के घरवालों ने जब युवक के परिजनों को बात छुपाने पर उलाहना दी तो ससुरालियों ने युवती के पहले संक्रमित होने का आरोप लगाते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। युवक के एचआईवी संक्रमित होने की बात छिपाकर उसके परिजनों ने एक युवती से उसका विवाह करा दिया। डेढ़ साल के विवाह के दौरान जब पति की हालत बिगड़ने लगी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने युवक के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात बताई। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की भी जांच की तो वो भी पॉजिटिव निकली। विवाहिता के घरवालों ने जब युवक के परिजनों को बात छुपाने पर उलाहना दी तो ससुरालियों ने युवती के पहले संक्रमित होने का आरोप लगाते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की है। यशोदा नगर निवासी युवती के अनुसार उसका विवाह 12 फरवरी 2020 को चकेरी के विमान नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। पति पहले गुड़गांव में फाइनेंस कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में घर आ गया था।
विज्ञापन


लगातार पति की हालत बिगड़ने पर दो सितंबर को जांच कराई तो एचआईवी पॉजिटिव का पता चला। घर वालों ने उसे ही बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि युवक के घरवालों को बेटे के एचआईवी संक्रमित होने का पता था इसीलिए वह जांच से कतरा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें