पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित पटेल चौक के पास एक युवक को रुपये के लेन देने के विवाद में उसके साथी ने ट्रैक्टर से धक्का दे दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर मृतक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरौर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी हुबलाल की पत्नी शांति देवी ने बताया कि नौ दिसंबर 2023 को बेटा सोनू गांव के शिवम के साथ मजदूरी करके लौट रहा था। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित पटेल चौक के पास शिवम ने रुपयों के लेन देन को लेकर बेटे को ट्रैक्टर से धक्का दे दिया। उसके घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। भोगनीपुर थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुर्घटना में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।