फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क हादसे में घायल किसान की मौत

Sun, 03 Mar 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। लमहरा मोड पर सड़क दुर्घटना में घायल किसान हरिश्चंद्र की उपचार के दौरान हैलट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरपुर नकसिया निवासी हरिश्चंद्र (55) खेती बाड़ी करते थे। शनिवार को वह लमहरा मोड पर टेलर (दर्जी) के यहां से वापस लौट रहे थे। तभी इंटरमीडिएट की परीक्षा देने का रहे भोला निवादा निवासी एक छात्र ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी सरला, पुत्र रविकांत, कोमल, प्रांजुल पुत्रियां शिवानी, मोनिका मौके पर पहुंचे थे और घायल हरिश्चंद्र को ई रिक्शा से सीएचसी रूरा ले गए। वहां गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। देर रात हरिश्चंद्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि घायल की मौत की सूचना मिली है। कानपुर हैलट में पोस्टमार्टम होगा। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर
कार्रवाई होगी।
-
अंडरपास पर जाम न लगता तो बच जाती जान
रूरा। घायल हरिश्चंद्र को ई - रिक्शा से परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। इधर करीब पौने घंटे जाम में ई रिक्शा जाम में फंसा रहा । इसकी वजह से हरिश्चंद्र को उपचार देरी से मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात हरिश्चंद्र की मौत पर पत्नी सरला बिलख पड़ी। उसने रुधे गले से कहा कि यदि जाम न लगा होता तो जल्द इलाज मिल जाता और पति की जान बच जाती। बता दें कि सीएचसी रूरा में सर्जन तैनात नहीं है। यहां से दुर्घटना के घायल को रेफर कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें