फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ओआरएस सप्ताह: डायरिया से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करें, इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 30 Jul 2024 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डायरिया से बचाव के तरीके बताते डॉ. अमितेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व ओआरएस सप्ताह के तहत भारतीय बालरोग अकादमी के बैनर तले छोटी गुटैया स्वरूपनगर में ओआरएस जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहें, इससे डायरिया से भी बचाव होगा। बाहर से घर आने के बाद साबुन से हाथ धोएं। रहन-सहन और खानपान में सफाई रखें।
विज्ञापन


अकादमी के सचिव डॉ. अमितेश यादव ने बताया कि बाजार में खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ, कटे-फटे फल नहीं खाना चाहिए। पानी उबालकर पीना चाहिए। भोजन के पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। दस्त शुरू होने के बाद तुरंत ओआरएस घोल पीना शुरू कर दें। यह डायरिया ता कारगर इलाज है। जागरुकता कार्यक्रम में 50 स्कूली बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष विश्वास, डॉ. नेहा अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें