फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेरी मौत के लिए मेरे कर्म जिम्मेदार... लिख शिक्षिका फंदे पर लटकी, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

Tue, 30 Jul 2024 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिक्षिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में खुद को मौत का दिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी मौत के लिए कोई और नही बल्कि मेरे कर्म जिम्मेदार हैं। मेरी मौत के बाद मेरे पति को परेशान न किया जाए। सुसाइड नोट में यह बात लिखकर निजी कालेज की शिक्षिका ने साड़ी के फंदे से लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बिधनू के निहालपुर गांव निवासी संतोष राजपूत मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी प्रियंका (40) रमईपुर स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ती थी। बीते तीन दिनों से वह पति की बीमारी का बहाना बनाकर स्कूल भी नहीं जा रही थी। संतोष के मुताबिक बीते कई दिनों से प्रियंका उदास रहती थी। मंगलवार दोपहर को वह बेटे शिवा व शिवम को स्कूल से लेने गया था।

बच्चों को लेकर घर लौटने पर प्रियंका कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी। जीवित होने की उम्मीद पर पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर प्रियंका को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें