डॉक्टर के एक्सरे कराने के निर्देश पर पत्नी रूबी, सास गुड्डी देवी काफी देर तक वार्ड ब्वाय को खोजती रहीं। किसी ने मदद नहीं की। इस पर एक्सरे कराने के लिए ब्रजेश को स्ट्रेचर पर लादकर ले गईं।
यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा में युवक का एक्सरे कराने के लिए महिलाएं स्ट्रेचर पर घायल को घसीटती रहीं। यह सब देख कर भी वार्ड ब्वाय बैठे रहे। महिलाओं की मदद नहीं की। सौरिख थाना इलाके के ढकापुर्वा निवासी ब्रजेश कुमार नजरापुर गांव के पास कोल्डस्टोरेज से आलू निकालने जा रहे थे।
विज्ञापन
ईशन नदी के पास बाइक की टक्कर से यह घायल हो गए। मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के एक्सरे कराने के निर्देश पर पत्नी रूबी, सास गुड्डी देवी काफी देर तक वार्ड ब्वाय को खोजती रहीं। किसी ने मदद नहीं की।
इस पर एक्सरे कराने के लिए ब्रजेश को स्ट्रेचर पर लादकर ले गईं। महिलाओं को स्ट्रेचर खींचता देखकर भी वार्ड ब्वाय मूक दर्शक बने रहे। वहीं सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर लापरवाह वार्ड ब्वाय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।