फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जनवरी 2022 से करें मेट्रो में सफर, 15 नवंबर से 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से शुरू होगा ट्रायल

Sat, 28 Aug 2021 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एमडी ने बताया कि वह हर 15 दिन में आकर निरीक्षण करेंगे, इस दौरान साइट में आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासी जनवरी 2022 से मेट्रो का सफर कर सकेंगे। शनिवार को कानपुर आए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी कुमार केशव ने बताया कि 15 नवंबर से 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी का अप्रूवल मिलने के बाद जनवरी से शहरवासियों को मेट्रो की सौगात मिलेगी, आईआईटी से मोतीझील तक पहला प्रॉयरिटी कारिडोर तक मेट्रो का संचालन होगा। सितंबर के अंत तक पहली ट्रायल ट्रेन आ जाएगी।
 
एमडी ने बताया कि वह हर 15 दिन में आकर निरीक्षण करेंगे, इस दौरान साइट में आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने मोतीझील से गीतानगर तक मेट्रो निर्माण का निरीक्षण किया और प्रगति देखी। इस दौरान वह रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों में भी गए, वहां हो रहे कामों के बारे में जानकारी ली। कहां कि वह तय समय सीमा में परियोजना के कार्यों को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन


दीवाली से पहले शुरु होगा अंडरग्राउंड का काम 
बृजेंद्र स्वरुप पार्क से घंटाघर तक जाने वाले अंडरग्राउंड टनल बनने के काम पर बताया कि अप्रैल में टर्की से कांट्रैक्टर और प्रोजेक्ट मैनेजर आ गए थे। प्रोजेक्ट मैनेजर को कोविड होने के कारण वह शहर के अस्पताल में भर्ती रहे और टर्की वापस चले गए हैं। काम में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन वह दीवाली के पहले वापस आ जाएंगे। ऊपरी काम किया जा रहा है। टनल बोरिंग मशीन का काम होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें