शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं व अन्य।
- फोटो : संगठन
कानपुर। मंगलवार को महिलाओं ने केशवपुर, ब्रह्मदेव चौराहा स्थित गोल्ड गैलेक्सी गेस्ट हाउस के बगल में अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध गायत्री विहार सेवा समिति व नारी जागृति समस्या निदान केंद्र के बैनर तले किया गया।
महिलाओं ने कहा कि इस शराब ठेके का रास्ता मेन रोड से अंदर जाने वाले रास्ते में है जो रिहायशी इलाका है। यहां दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। सोसाइटी की महिलाओं का शाम को निकलता तक दूभर हो गया है।
ठेके के मालिकों हृदय नारायण शुक्ला व अमित सिंह ने बताया कि सभी नियमों के तहत ही दुकान खोली जा रही है। इस दौरान धीरेंद्र सिंह भदौरिया, पंकज दिवेदी, मदन, सूर्य प्रकाश, दिनेश यादव, सीमा त्रिपाठी, मनीषा, सुमन, शुभा, दिनेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)