फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, मक्के के खेत में मिला शव, पुलिस और फोरेंसिक ने की छानबीन

Fri, 19 May 2023 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। बताया गया कि महिला मक्का के खेतों की रखवाली व सिंचाई करने के लिए गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
खेत में मिला शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह खेत की रखवाली व सिंचाई करने गई महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। देर शाम महिला का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। महिला के बेटे ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव निवासी युवक ने तहरीर में कहा है कि उनकी 50 वर्षीय मां गुरुवार की सुबह मक्का के खेतों की रखवाली व सिंचाई करने के लिए गई थी।
शाम लगभग पांच बजे तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच खेत में मां का रक्तरंजित शव मिला। तहरीर में गांव के एक युवक समेत तीन अज्ञात पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि हमलावरों ने मां के सिर पर कई वार किए गए हैं।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर बिल्हौर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक जांच पड़ताल होती रही। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- आरोपियों को सख्त सजा होनी चाहिए
जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति की लगभग पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियों हैं और सभी अविवाहित हैं। लोगों का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या विचलित करने वाली घटना है। आरोपियों को सख्त सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें