पैर में कीड़े के काटने का निशान
जब पास जाकर देखा, तो वह बेसुध हालत में मिला। अरविंद के अनुसार पैर में कीड़े के काटने का निशान दिखने पर वह पुत्र को बहन के यहां सचेंडी में झाड़ फूंक के लिए ले गया। हालत में सुधार नहीं होने पर कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।
पत्नी ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
इधर, बेटे की मौत की सूचना पर पहुंची अरविंद की पत्नी मंजू ने उस पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर जांच के की। पामा चौकी इंचार्ज कौशल किशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस वजह से बिसरा सुरक्षित रखा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।