पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में ससुराल में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव फांसी पर लटका दिया गया। सूचना पर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। मामले में पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
बेहटा गोकुल थाने के सिकंदरपुर बरगदिया के बुद्धपाल ने 22 वर्षीय पुत्री संगीता की शादी कोतवाली देहात के खेरौली गांव के भानू पुत्र रामसेवक के साथ 22 मई 2021 को की थी। संगीता मायके से शुक्रवार को अपनी छोटी बहन शिवानी के साथ ससुराल पहुंची।
शिवानी का कहना है कि सोमवार की शाम को जीजा भानू ने दीदी (संगीता) के साथ पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद बुरी तरह पीटने लगा। शिवानी ने पुलिस को बताया था कि भानू ने अपने पिता रामसेवक व मां शारदा के साथ मिलकर पीटकर दीदी को मार डाला। इसके बाद शव को उसी के दुपट्टे से बांध कर फांसी पर लटका दिया।