फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: पति से तकरार के बाद महिला ने लगाई फांसी, चार वर्ष पूर्व मंदिर में दोनों ने की थी लव मैरिज

Tue, 01 Mar 2022 11:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में महिला की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
रंजना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम विवाह के कुछ ही दिन बाद शुरू हो गई कलह और तकरार का अंत पत्नी द्वारा आत्महत्या कर लेने से हुआ। ससुराल में फांसी लगाकर पत्नी ने जान दे दी। बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।     
विज्ञापन

 
शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा में गुरुवार रात रंजना (26) पत्नी अमित गुप्ता ने ससुराल में टीनशेड पर साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति अमित ने बताया कि शहर के गायत्री नगर निवासी रंजना से उसकी दोस्ती चार साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी।

कुछ दिनों बाद हम दोनों ने बांदा में ही मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन रंजना के घरवाले इस पर सहमत नहीं हुए और उन्होंने रंजना से अपने संबंध तोड़ लिए। इससे रंजना दुखी रहती थी।  अमित के मुताबिक, इसी तनाव में वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। बताया कि रविवार को शाम दोनों के बीच मामूली नोकझाेंक हुई।
विज्ञापन


इसके बाद रंजना अपने कमरे चली गई, फिर बात न बढ़े इसलिए वह दूसरे कमरे में सो गया। रात में किसी समय रंजना ने फांसी लगा ली। अमित जनसेवा केंद्र चलाता है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कोर्ट ने दिया था छह माह साथ रहने का मौका
प्रेम विवाह से रंजना को अपना जीवन साथी बनाने वाले पति अमित गुप्ता ने बताया कि कलह बढ़ जाने पर दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया और तलाक के लिए पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। सुनवाई के बाद अदालत ने यह आदेश दिया कि दोनों छह माह और साथ रहकर देख लें।

सुलह और सहमति हो जाए तो ठीक वरना उसके बाद अदालत की शरण लें। पांच माह बीत चुके थे। अमित के बड़े भाई अनुराग ने बताया कि रंजना के प्रेम विवाद करने की वजह से पिछले वर्ष उसके पिता की मौत पर भी उसे मायके नहीं बुलाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें