फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर पत्नी के गंभीर आरोप: पुत्रियों से पैर दबवाता है...करता है अश्लील बातें, साले को कुल्हाड़ी से मारना चाहा

Sun, 01 Oct 2023 06:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: घटना वाले दिन उसने सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी थी। वह आरोपी पति को पकड़कर भी लाई, लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया गया। अब उसका पति उसे मोबाइल फोन से बराबर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुत्रियों से पैर दबवाता है...उनसे अश्लील बातें करता है। मना करने पर मारता पीटता है। बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने पति पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी तीन पुत्रियों की आयु क्रमश: 17, 15 और 11 वर्ष है। महिला का आरोप है कि उसका पति दिन रात शराब पीता है और अपरिचित लोगों को अपने घर में बुलाकर शराब की दावत करता है।
पुत्रियों से पैर दबवाता है और अश्लील बातें और अभद्रता करता है। 20 सितंबर को उसने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवश होकर वह अपने गांव में भाई के घर चली गई। उसके बाद उसने अपनी पुत्रियों को भी रात में घर से निकाल दिया। उसकी पुत्रियां रात में ही अपनी मौसी के घर चलीं गईं।

विज्ञापन

बेटियों की नहीं हो पा रही है पढ़ाई-लिखाई
घटना वाले दिन उसने सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी थी। वह आरोपी पति को पकड़कर भी लाई, लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया गया। अब उसका पति उसे मोबाइल फोन से बराबर धमकी दे रहा है। उसकी पुत्रियों की पढ़ाई लिखाई नहीं हो पा रही है। महिला का भाई समझौते के लिए गए, तो उन्हें भी कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने को दौड़ा।
विज्ञापन

आरोपी पर उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज
महिला की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गंभीर मामला है, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें