फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशेबाज से बचने के लिए लगाई ब्रेक, मुंह के बल गिरी महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लहराकर चल रहे पल्सर सवार से बचने के लिए बेटे ने अपनी बाइक में ब्रेक लगा दी। इससे मां-बेटे गिरकर घायल हो गए। निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह मां ने दम तोड़ दिया। हादसा किदवईनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात हुआ था।
विज्ञापन

पनकी के रतनपुर निवासी इलेक्ट्रीशियन अमरनाथ सोनी के परिवार में पत्नी रीता सोनी (53), बेटा सौरभ व गौरव हैं। अमरनाथ ने बताया कि मंगलवार रात पत्नी और बेटा सौरभ यशोदानगर स्थित शादी समारोह में शामिल घर लौट रहे थे। किदवईनगर स्थित शनिदेव मंदिर के पास आगे नशे में धुत पल्सर बाइक सवार लहरा रहा था। इस पर सौरभ ने अचानक अपनी बाइक में ब्रेक मार दी। इससे रीता उछलकर मुंह के बल सड़क पर गिरकर लहूलुहान गई। बेटे के भी चोटें आ गईं। निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह पत्नी की इलाज के दाैरान माैत हो गई। किदवई नगर थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
...........
खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक, चालक की मौत
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास बुधवार देर रात हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक घुस गया। हादसे में हरदोई के करनपुर अरवल निवासी चालक ज्ञानेश कुमार (38) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया। भाई राजाबाबू ने बताया कि ज्ञानेश दो दिन पूर्व हरदोई से एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक लेकर झांसी के लिए निकला था। सूचना पर पत्नी सीमा व तीन बच्चे पोस्टमाॅर्टम पहुंच गए। सचेंडी थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें