कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र के कारवालो नगर में बुधवार रात सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने समेत करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह घर लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई। कारवालोनगर निवासी प्रिंटिंग प्रेस कर्मी विवेक ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। विदाई के बाद वह लोग घर लौटे तो मेनगेट से लेकर अंदर कमरे में रखी अलमारी और लॉकर के ताले टूटे हुए थे। कमरे में गृहस्थी का सामान फैला था। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। परिजन कहीं रिश्तेदार की शादी में गए थे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)