फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश के चलते दूसरी मंजिल की दीवार गिरी, चपेट में आने से महिला की हुई मौत

Fri, 20 Aug 2021 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जरिया थाने के कछवा कला गांव में दूसरी मंजिल की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बारिश के चलते दूसरी मंजिल की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ महिला को परिजनों ने राठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जरिया थाने के कछवा कला गांव निवासी पूर्व प्रधान जितेंद्र ने बताया कि उनके छोटे भाई असेंद्र खेती किसानी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी राजकुमारी(36), पुत्र पीयूष (15) व विकी (13) हैं। गुरुवार देर शाम राजकुमारी खाना बनाने के लिए रसोई घर में पहुंचीं। 

बिजली न होने से अंधेरा व गर्मी के कारण उन्होंने आंगन में गैस चूल्हा रखने का फैसला किया। जैसे ही वह गैस सिलिंडर लेकर आंगन में पहुंची, तभी बारिश के कारण मकान के ऊपर की दीवार भरभरा कर उनपर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन


परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर अजय चौरसिया ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पति के साथ खेती में भी हाथ बंटातीं थीं। महिला की मौत से उनके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें