फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुएं में गिरी महिला की मौत, कुछ देर बाद हादसे में दामाद की जान गई

Mon, 11 Apr 2022 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक ही परिवार में कई हादसे होने से हड़कंप में मच गया है। यहां के कमासिन थाना क्षेत्र में कुएं में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। उसे बचाने में बेटा और देवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना पर सभी को देखने आ रहे दामाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मंझनपुर (बीरा) गांव में खेत से अन्ना मवेशियों को खदेड़ते समय महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में कुएं में उतर रहे बेटा और देवर रस्सी टूटने से गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना पर पत्नी को मायके छोड़कर वापस जाते समय मृतका के दामाद की सड़क हादसे में जान चली गई। चंद घंटे में एक ही परिवार में दो मौतों से परिजन बेहाल हैं। मंझनपुर गांव निवासी कल्लू निषाद और उसकी पत्नी रज्जन देवी (36) व उसका पुत्र लवकुश (20) रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहे थे।

खेत में घुसे अन्ना मवेशियों को हांकते समय रज्जन देवी कुएं में जा गिरीं। चीख सुनकर उन्हें बचाने के लिए पुत्र लवकुश रस्सी बांधकर कुएं में उतर गया। दूसरा सिरा उसका चाचा हरिश्चंद्र (35) पकड़े था। लवकुश मां रज्जन को लेकर आधी दूर पहुंचा था कि रस्सी टूट गई।

विज्ञापन

इससे रज्जन, लवकुश और हरिश्चंद्र तीनों कुएं में जा गिरे। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों व परिजनों ने बमुश्किल तीनों को बाहर निकाला और पीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने रज्जन देवी को मृत घोषित कर दिया। लवकुश और हरिश्चंद्र का इलाज हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

उधर, घटना की खबर पाकर फतेहपुर के कौहन (असोथर) गांव निवासी मंगल (26) पुत्र रामचंद्र निषाद पत्नी सोनम को लेकर मंझनपुर गांव आ गया। पत्नी को मायके में छोड़कर अगले दिन सुबह फिर आने की बात कहकर वह बाइक से घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

तभी दांदौ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग निकले वाहन की खोजबीन की जा रही है।

चंद घंटे में मां और पति को गंवा बैठी सोनम सदमे में
मात्र तीन घंटे में परिवार में दो जानें चली जाने से घरवाले बेसुध हैं। ग्रामीण भी शोकग्रस्त है। मां और पति को गंवाने वाली सोनम सदमें में है। बेहोश हो जाने पर कई बार डाक्टर को घर बुलाना पड़ा। परिजनों ने बताया कि सोनम की शादी लगभग तीन साल पूर्व हुई थी। मृतक पति गांव में दुकान के साथ खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें