फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नए गंगा पुल के जाम ने ली मरीज की जान, हैलट पहुंचने से पहले ही महिला ने तोड़ा दम

Wed, 20 Apr 2022 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शुक्लागंज में नवीन गंगा पुल पर रोजाना लगने वाला जाम जानलेवा बनता जा रहा है। बुधवार को कार व बाइक में टक्कर लगने के बाद लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसने से कानपुर हैलट अस्पताल इलाज कराने जा रही ई-रिक्शा सवार किडनी रोगी महिला की हालत बिगड़ गई। साथ में मौजूद महिला के पिता किसी तरह ई-रिक्शा को जाम से निकालकर पास के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नवीन गंगा पुल पर बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे एक कार व बाइक में टक्कर होने से जाम लग गया। सुबह 11 बजे मोहल्ला कंचन नगर निवासी रामचंद्र प्रजापति किडनी की बीमारी से पीड़ित अपनी विवाहित बेटी सावित्री देवी (27) को ई-रिक्शे से हैलट ला रहे थे। पुल के मोड़ पर ई-रिक्शा जाम में फंस गया।

पिता रामचंद्र प्रजापति के मुताबिक चिलचिलाती धूप में जाम में काफी देर तक फंसे रहने से बेटी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। इस पर उन्होंने किसी तरह ई-रिक्शे को वापस मुड़वाया और पास के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। इस बीच बेटी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि उन्होंने बेटी का विवाह अप्रैल 2015 में उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के गांव दुर्जन खेड़ा निवासी अनिल कुमार से किया था। इसी बीच बेटी की दोनों किडनियां खराब होने पर दामाद बेटी को मायके कंचन नगर छोड़ गया था। मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर सावित्री को डायलिसिस के लिए हैलट ले गए थे। बुधवार सुबह फिर हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें