फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला और किसान की मौत, किट से हुए जांच में नौ लोग मिले डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
अकबरपुर जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बुखार और डेंगू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को रसूलाबाद में एक महिला और मुंगीसापुर क्षेत्र में बुखार से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं किट से हुई जांच में नौ लोग डेंगू पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक 91 लोगों की डेंगू और बुखार से जान जा चुकी है। हालांकि सरकारी रिकार्ड के अनुसार जिले में डेंगू से सिर्फ एक मौत ही हुई है।
रसूलाबाद के सिकंदरपुर निवासी हरिओम की पत्नी रजनी (27) को सात दिन से बुखार आ रहा था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रसूलाबाद सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में रजनी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचे तो ईएमओ डॉ. सौरभ ने रजनी को मृत घोषित कर दिया है। पति हरिओम ने बताया कि पत्नी को रविवार की सुबह खून की उलटी भी हुई थी। इसके बाद निजी अस्पताल से दवा लेकर आए थे। हालत में सुधार नहीं होने पर रसूलाबाद सीएचसी ले जा रहे थे।
वहीं, सीएचसी में रविवार को बुखार पीड़ित चार नए मरीज पहुंचे। इनमें से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और एक मरीज को हैलट रेफर कर दिया गया। इधर, मुंगीसापुर क्षेत्र के ग्राम नन्थू निवासी कक्कू (35) को दो दिन पहले बुखार आया था।
हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार को उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव गांव ले गए। वहीं, राजपुर के कुचैता गांव के सुरेश 10 दिन पहले किट से हुई जांच में डेंगू संक्रमित मिले थे। शनिवार को पत्नी नीलम देवी व बेटी मोना (15) की राजपुर की एक निजी लैब में किट से हुई जांच में तीनों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
किट से हुई जांच में डेंगू संक्रमित मिले साहबापुर ग्राम पंचायत के तमरापुर निवासी मयंक कुशवाहा व मान सिंह की रविवार को हालत बिगड़ गई। दोनों को मुंगीसापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं गांव के रामतेज की शनिवार को बुखार से हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां किट से हुए जांच में रामतेज भी डेंगू पॉजिटिव मिला।
पैलावर गांव निवासी रामनरेश पाल के बेटे आकाश पाल (15), गोविंद के बेटे शोभित (18), कन्हई के बेटे अमित (18) बेटी श्रेया (10) ने राजपुर स्थित निजी लैब में किट से डेंगू की जांच कराई तो सभी पॉजिटिव मिले।
सभी का इलाज औरैया में चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि इन लोगों के डेंगू पीड़ित होने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर किट से जांच में डेंगू पाजिटिव मिले सभी लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा।
जीका वायरस की जांच के लिए भेजे सैंपल
जीका वायरस को लेकर पूरे मंडल में अलर्ट जारी हुआ है। जनपद से स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को ओपीडी में आने वाले 10 मरीजों के सैंपल लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने निर्देश पर हर रोज ओपीडी में आने वाले मरीजों का सैंपल लेकर भेजे जाएंगे, ताकि अगर कोई संक्रमित है तो उसे समुचित इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें