फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: निमोनिया और हार्ट अटैक से चार की मौत, ठंड बिगाड़ रही रोगियों की हालत

Sat, 08 Jan 2022 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 65 हृदय रोगियों को भर्ती किया गया। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि हृदय रोगी सर्द और गर्म के एक्सपोजर से बचें। दवाओं की डोज दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड रोगियों की हालत बिगाड़ रही है। फ्लू रोगियों के गले से संक्रमण फेफड़ों में उतर रहा है। फ्लू रोगियों की एक्सरे जांच मे निमोनिया के लक्षण मिल रहे है। कोरोना जैसे लक्षण फ्लू रोगियों में मिलने से डॉक्टर हैरान हैं। शनिवार को निमोनिया से दो और हार्ट अटैक से दो रोगियों की मौत हुई है।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फ्लू रोगियों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। हैलट ओपीडी में शनिवार को फ्लू के रोगी सांस फूलने के लक्षण लेकर आए। 26 रोगियों का सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा गया। आठ रोगियों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

निमोनिया के अलावा गुर्दा, लिवर फेल के रोगी इमरजेंसी में भर्ती किए गए हैं। पांडुनगर में रहने वाले राम निवास (62) की निमोनिया से मौत हो गई। निमोनिया के साथ वह एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम में चले गए थे। ककवन के रोगी प्रह्लाद (55) की निमोनिया से मौत हुई है।
विज्ञापन


उनका इलाज कल्याणपुर के अस्पताल में चल रहा था। शिवराजपुर क्षेत्र के निरंजन (53) और आजाद नगर के किशोर (58) की हार्टअटैक से मौत हुई। उन्हें कार्डियोलॉजी लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 65 हृदय रोगियों को भर्ती किया गया। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि हृदय रोगी सर्द और गर्म के एक्सपोजर से बचें। दवाओं की डोज दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें