कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय कराटे संस्था साकीयो और आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। अभिभावकों को बेस्ट रोल मॉडल पेरेंट्स के पुरस्कार से नवाजा गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता अनन्या पाल, मोहित सिंह, अदविका वर्मा, कृष्णा यादव, सुमित शर्मा, अक्षत सचान, ओम वर्मा और राष्ट्रीय स्तर पर दृष्टि सिंह, अयांश सिंह, युवराज शुक्ला, सिमरन वर्मा, निहारिका वर्मा, प्रतीक कुमार, आयुषी राजपूत, आयुष पाल, अनय दुबे, अनीका कन्नौजिया, ईथन जोश पोडली, नोआ पोडली, समर को सम्मानित किया। राज्यस्तरीय पदक विजेता दिशा, अक्सा गौतम, अभय सिंह, राजवी सिंह, अध्यांश कुमार, दीपांशु सिंह, जैसवी कटियार, निष्कर्ष पाल, भव्या गोस्वामी, अदिति सचान, भूमि शुक्ला और अभिनव सचान को पुरस्कृत किया।
जिला स्तर के पदक विजेताओं में अलीशा सिंह, अस्मिता शंखवार, प्रणया सिंह, सौम्या, स्वास्तिक शुक्ला, राघवी चतुर्वेदी, शाश्वत तिवारी, अहान गुप्ता, काशवी जैन, अदविका सिंह, शिवांश शर्मा, एकता, वैष्णवी मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, नव्या सिंह, श्रेयांश सचान, आंशिक पाल, एंजल राजपूत, अतुल्य प्रताप सिंह, इशिका पॉल, विहान कुमार, वेद तिवारी, अरवी साहू को सम्मानित किया। हेड कोच राज प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता किरण सिंह को 2100 रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्य अतिथि विमला ग्रुप के सीईओ डॉ. अजय सचान और अन्य शामिल रहे।