फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में 12 और 13 सितंबर को होगा एआई मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 12 और 13 सितंबर को एआई मंथन होगा। यहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से शिक्षा, उद्योग सहित अन्य सेक्टर को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी शामिल होंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन

एआई मंथन में देश के प्रमुख एआई विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में निकलने वाले निष्कर्ष के आधार पर रणनीति बनेगी कि विश्वविद्यालयों में एआई का उपयोग शिक्षा, प्रवेश, वित्त, पाठ्यक्रम, कार्यालय कार्यों में कैसे बढ़ाया जाए। विभिन्न पैनल्स में विशेषज्ञ, उद्यमी, शिक्षाविद, वैज्ञानिक शामिल होंगे, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट को प्रदेश और केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें