फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी बोली- मेरे पति ने बेडरूम से बाथरूम तक लगवा रखे हैं कैमरे, 55 लाख न देने पर वीडियो किया वायरल

Mon, 01 Nov 2021 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेडरूम से लेकर बाथरूम तक में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए। रुपये नहीं मिले तो वीडियो रिश्तेदारों में वायरल कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

55 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बहू का अश्लील वीडियो बनाकर सभी रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। वहीं, पति ने ड्रग्स के नशे में उसके साथ कुकर्म किया। विवाहिता को घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा था, इस बीच शनिवार रात पीड़िता की सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी सिविल लाइंस स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले ज्वैलर्स से हुई थी। आरोप है कि कारोबारी के परिजनों ने बिना दहेज के शादी करने की बात कही थी।

फिर शादी के करीब दो सप्ताह पहले अचानक एक करोड़ दहेज की मांग करने लगे। इज्जत बचाने के लिए पिता ने 20 लाख कैश और 25 लाख के गहने देकर किसी तरह शादी कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद पति आए दिन ड्रग्स के नशे में प्रताड़ित करने लगा। ससुराल वालों ने बेडरूम से लेकर बाथरूम तक में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए।

रुपये नहीं मिले तो वीडियो रिश्तेदारों में वायरल कर दिए। बीते साल नवंबर में जबरन गर्भपात करा दिया। पिता से शेष 55 लाख की मांग भी करने लगे।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। शनिवार रात महिला ने किसी तरह ग्वालटोली थाना पुलिस को फोन पर सूचना दे दी।

थाना प्रभारी ने पति, सास, ससुर, ननद समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कुकर्म, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें