फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, तो पति ने किया कुछ एेसा...

Wed, 20 Sep 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
विज्ञापन
इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग में पत्नी के दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने से परेशान पति ने सोमवार रात को खुद की जान ले ली। युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को दो गोली मार ली।परिजनों का कहना है कि युवक को अपने माता पिता के जेल जाने की आशंका से तनाव था। कोतवाली प्रभारी  ने बताया कि मौत के कारणों की प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन में आकर युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
  ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी आलोक कुमार (33) पुत्र शिवकांत चौधरी की शादी वर्ष 2013 में आगरा के थाना खेड़ा राठौर के गांव साबरमऊ निवासी जूली पुत्री शिवराम के साथ हुई थी। वह करीब सालभर तक ससुराल में रही। इस बीच रिश्ते में खटास आ गई। जूली मायके चली गई। उनकी कोई संतान नहीं थी। जूली ने जुलाई 2017 में आलोक व उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी।   आलोक के परिजनों के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पूरा परिवार तनाव में था। सोमवार रात खाना खाने के बाद बरामदे में पूरा परिवार सो रहा था। रात में करीब तीन बजे आलोक उठा और घर में संदूक में रखी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। मकान के पीछे बने पुराने कमरे में जाकर एक गोली गर्दन तथा दूसरी गोली सीने में मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर माता-पिता जागे तो देखा आलोक खून से लथपथ पड़ा है। रिवाल्वर उसके हाथ में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। रिवाल्वर को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें