फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 साल पुराने राम जानकी मंदिर से गायब हुई अष्टधातु की मूर्तियां

Wed, 20 Sep 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंदिर से गायब हुईं अष्टधातु की मूर्तिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में 250 साल पुराने राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। हमीरपुर कनकुआ थाना महोबकंठ के पिपरी गांव में सोमवार की रात को प्राचीन रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी हो गईं।
विज्ञापन


राम, लक्ष्मण, सीता व बाल मुकुंद की पांच-पांच किलो की बेशकीमती मूर्तियां चोरी हुई हैं। ये मूर्तियां लाखों की बताई जा रही हैं। पिपरी गांव में 250 साल पुराना रामजानकी मंदिर है। जहां राम, लक्ष्मण, सीता व बाल मुकुंद की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थी। इसमें पुजारी नरेंद्र अवस्थी मंदिर में पूजा अर्चना करते थे।

सोमवार की रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर मूर्तियां चोरी कर ली। मंगलवार को पुजारी घटना की जानकारी हुई। मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महोबकंठ अंजनी कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर 250 साल पुराना है। घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष का कहना है मामले की जांच की जारी है, जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें