फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मूसलाधार बारिश से थमी जिंदगी... कानपुर में 50 से अधिक मोहल्ले जलमग्न, सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी

Wed, 18 Sep 2024 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: मूसलाधार बारिश से शहर भर में 11 पेड़ गिर गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। घरों में पानी भरने से गृहस्थी भीग गई। जूही खलवा पुल और अपार्टमेंटों के बेसमेंट में पानी भर गया।
विज्ञापन
बारिश बनी आफत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मंगलवार की देर शाम से शुरू होकर बुधवार भोर पहर तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर में जिंदगी थम गई। वरण विहार, मोतीझील मार्ग, साकेतनगर, किदवईनगर, निरालानगर गोविंदनगर सहित 50 से ज्यादा मोहल्ले जलमग्न हो गए। जूही खलवा पुल पानी से भर गया, तो फजलगंज बस अड्डा तालाब बना रहा। सड़कों पर कहीं घुटनों तक तो कहीं पर कमर तक पानी भरा नजर आया। कई मोहल्लों में घरों में पानी घुसने से गृहस्थी भींग गई। इस दौरान लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर रहे। इंद्रानगर से लेकर दक्षिणी क्षेत्र के कई अपार्टमेंट के बेसमेंटों में पानी भरने से लोग परेशान रहे। नगर निगम की लापरवाही से जलभराव स्थलों में 15 घंटे से भी ज्यादा समय तक जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



इन मोहल्लों में हुआ जलभराव
किदवईनगर, निरालानगर, उस्मानपुर, गोविंदनगर, विश्वबैंक, राजीव विहार, मछरिया, सरोजनीनगर, अशोकनगर, गांधीनगर, परेड, कुलीबाजार, शास्त्रीनगर, विजयनगर, कौशलपुरी, अशोकनगर, नेहरूनगर, काकादेव, छपेड़ा पुलिया, शारदानगर, इंद्रानगर, गूबा गार्डेन, अशोकनगर खलवा, दयानंद विहार, गुप्ता सोसाइटी, मकड़ीखेड़ा, ख्योरा, रविदासपुरम, गुजैनी, दामोदरनगर, बौद्धनगर, बाबानगर, संजय गांधीनगर, खाड़ेपुर, बिनगवां आदि।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में गिरे पेड़
जलकल मुख्यालय में अशोकनगर की तरफ बरगद का पेड़ उखड़ कर मकान पर गिर गया। इसी तरह बर्रा सचान चौराहा, डब्ल्यू-वन ब्लाॅक, ब्रह्मनगर चौराहा, अशोकनगर में सेंट फ्रांसिस स्कूल के पीछे, अशोकनगर तुलसी उपवन, जापानी गार्डेन, यशोदानगर में नमक फैक्ट्री चौराहे से गोपालनगर रोड, बर्रा, विश्वबैंक कालोनी, कल्याणपुर, पनकी आदि मोहल्लों में पेड़ गिरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें