फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुरसौली में 30 हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं, भूगर्भ जल की होगी जांच

Thu, 23 Sep 2021 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जांच में पता चला कि अधिकतर हैंडपंप खराब हैं। बड़ी संख्या में हैंडपंप का पानी खराब आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अब गांव के भूगर्भ जल की जांच करने को कहा है ताकि पता चल सके कि कहीं जमीन का पानी तो नहीं दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
जांच करते जल निगम के अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कुरसौली का पानी पीने योग्य नहीं है। गांव में लगे 48 में से 30 हैंडपंप अशुद्ध पानी दे रहे हैं। सिर्फ 18 हैंडपंपों से ही सही पानी आ रहा है। यह बात जलनिगम की जांच में सामने आई है। अब इस गांव में टैंकरों के जरिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी। 
विज्ञापन


बीते दिनों कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने गांव का निरीक्षण किया था। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार को गांव के पानी की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने गांव के सभी हैंडपंपों के पानी का सैंपल लिया।

जांच में पता चला कि अधिकतर हैंडपंप खराब हैं। बड़ी संख्या में हैंडपंप का पानी खराब आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अब गांव के भूगर्भ जल की जांच करने को कहा है ताकि पता चल सके कि कहीं जमीन का पानी तो नहीं दूषित हो रहा है।
विज्ञापन


तब तक गांव में हर रोज टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। टैंकर वाले पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा ग्रामीणों को पानी उबाल कर और ब्लीचिंग पाउडर से पानी शोधित करके पीने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें