जलकल विभाग के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि जिस स्थान पर डॉट नाला धंसा है, वहां एक चट्टा संचालक ने गलत तरीके से अपनी सीवर लाइन जोड़ ली थी। उससे गोबर भी बहाता था। इसकी जांच कराई जा रही है।
कानपुर में नगर निगम ने अस्सी फीट रोड पर मनमाने तरीके से खुदाई करने पर दूरसंचार कंपनी जियो को 60 लाख रुपये हर्जाने का नोटिस दिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि एक महीने पहले अस्सी फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप से ब्रह्मनगर चौराहे तक डॉट नाला धंस गया था।
विज्ञापन
उनके मुताबिक, नाला जिस स्थान पर धंसा है, वहां चार माह पहले जियो ने केबिल डालने के लिए खुदाई कराई थी। काम पूरा होने के बाद गड्ढे को ठीक से भरा नहीं गया। बारिश में उससे पानी जाने से डॉट नाला धंस गया, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है।
नाले का स्लैब डाल दिया गया है। इसके सूखते ही सड़क बनवाई जाएगी। वहीं, लापरवाही उजागर होने पर जियो कंपनी को 60 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉट नाले में सीवर कनेक्शन की भी जांच
जलकल विभाग के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि जिस स्थान पर डॉट नाला धंसा है, वहां एक चट्टा संचालक ने गलत तरीके से अपनी सीवर लाइन जोड़ ली थी। उससे गोबर भी बहाता था। इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।