फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : एचबीटीयू की छात्रा से नशे में धुत चौकीदार ने की अभद्रता, निलंबित

Thu, 03 Mar 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

नशे में धुत चौकीदार ने की किया गालीगलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में छात्रा से अभद्रता करने वाले चौकीदार को निलंबित कर दिया गया। नशे में धुत चौकीदार ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले की जांच विशाखा कमेटी को दी गई है। 

विज्ञापन


बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा रविवार को अपनी सहेलियों के साथ कैंपस में कहीं जा रही थी। तभी विवि के ही चौकीदार ने उनको रोका और अभद्रता की। छात्राओं ने विरोध किया तो चौकीदार गालीगलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। इस पर छात्राओं ने हॉस्टल पहुंचकर वार्डन से शिकायत की। सोमवार को इसकी शिकायत विवि प्रशासन से की।

कुलपति प्रो. समशेर के आदेश पर कुलसचिव डॉ. नीरज कुमार ने जांच के बाद अग्रिम आदेशों तक चौकीदार को निलंबित किया गया है। डॉ. नीरज ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर चौकीदार को निलंबित कर दिया है। छात्रा अगर मुकदमा लिखवाना चाहती है तो पुलिस को तहरीर दे सकती है।
विज्ञापन


परिसर में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
इस घटना के बाद से छात्र-छात्राओं ने विवि परिसर में सुरक्षा को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि विवि चारों ओर से खुला है। नवाबगंज के कई लोग परिसर में घूमते रहते हैं।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। लाखों रुपये शताब्दी समारोह में खर्च किए गए, लेकिन विवि की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अक्सर छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं, कभी शिकायत होती है तो कभी मामला दबा दिया जाता है। कुलसचिव डॉ. नीरज ने कहा कि जल्द ही पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें