फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ें घूसखोर: पंचायत भवन में लेखपाल घूस लेते हुए दिखे, अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर कर रहे थे उगाई

Wed, 20 Sep 2023 11:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

सुरार में तैनात लेखपाल वीरबली का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे सुरार गांव के पंचायत भवन में बैठे लोग लेखपाल को पैसा दे रहे है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील के सुरार में तैनात लेखपाल वीरबली का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे सुरार गांव के पंचायत भवन में बैठे लोग लेखपाल को पैसा दे रहे है। वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। लगातार सोशल मीडिया में कई दिनों से दो वीडियो लेखपाल के वायरल हो रहे है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले पूर्व प्रधान का अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान लेखपाल और तहसील की टीम के साथ मारपीट भी हो चुकी है। उस वक्त वीरबली ने ही मुकदमा दर्ज कराया था। लेखपाल वीरबली ने बताया कि पंचायत भवन में वह लोग बैठे थे।

गांव के नीरज पांडे ने कोल्डड्रिंक मंगाई थी। इसलिए पैसा दिया था। वहीं वह लौटा रहा है। एसडीएम सदर अजय गौतम ने बताया कि वीडियो वायरल हो रहा है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें