फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसल हत्याकांड: पुलिस की पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत का मामला, जांच करने पहुंचे आईजी इंटेलीजेंस 

Tue, 10 May 2022 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने पर सब्जी विक्रेता फैसल की पुलिस ने पिटाई की थी। ज्यादा चोटें लगने से फैसल की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच करने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस पहुंचे। 
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं से जानकारी लेते पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में सब्जी का ठेला लगाने वाले 17 साल के सब्जी विक्रेता की मौत पुलिस की पिटाई से ही हुई थी। मामला बांगरमऊ के भटपुरी मोहल्ला का था, जहां 21 मई 2021 को कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस वालों ने सब्जी विक्रेता फैसल की पीटा था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस भगवान स्वरूप ने मृतक फैसल के घर पहुंचकर जांच की। पिता इस्लाम हुसैन, मां नसीमा, बहन खुशनुमा व भाई सुफियान, अयान से घटना के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। 

विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि जिस दिन घटना हुई थी फैसल कहां मौजूद था। कितने पुलिस वाले उसे पकड़ने के लिए आए थे। मौके पर उसके साथ किन पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने के दौरान आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसके अलावा अन्य तथ्यों पर जानकारी हासिल की। यहां से निकले आईजी सब्जी मंडी पहुंचे और सब्जी विक्रेताओं से भी जानकारी ली। इसके बाद लखनऊ मार्ग चौराहे पर लोगों से पूछताछ की। आईजी ने मृतक के परिजनों को विस्तृत जानकारी के लिए डाक बंगला बुलाया है। उन्होंने परिजनों से अपनी पूरी बात एक कागज में लिखकर लाने की बात कही है।

यह था पूरा मामला
फैसल हत्याकांड का मामला उन्नाव के मोहल्ला भटपुरी का है। यहां 17 साल का फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि दोपहर में नगर पुलिस चौकी का एक सिपाही और होमगार्ड उसके पास पहुंचा और कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने की बात कहते हुए फैजल की पिटाई शुरू कर दी। परिजनों का कहना था कि सिपाही और होमगार्ड फैसल को लाठी-डंडों से पीटते हुए चौराहे तक ले गए, फिर जीप में डालकर उसे कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

जीप में भी लगातार उसे पीटते रहे। ज्यादा चोट लगने से फैसल की हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक फैसल का पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। लगभग शरीर में 14 चोटों के निशान मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें