इस पर उसने पत्नी को पीट दिया। इसके बाद पत्नी ललिता ने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर वह पत्नी को लेकर निजी अस्पताल ले गया। जहां पत्नी की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद वह उसे गांव ले आया।
पति के अनुसार पुलिस के डर से उसने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और उन्होंने पुरवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सुमेरपुर पीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। सुमेरपुर पीएचसी में उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल में भर्ती शिवसागर पुलिस की निगरानी में है। वहीं, मृतका ललिता के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।