फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर! कानपुर-लखनऊ से चलेंगी वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस का होंगी विकल्प

Fri, 03 Feb 2023 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Vande Bharat Trains: देश की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन जल्द ही कानपुर-लखनऊ से चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ये ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी और कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी की तर्ज पर रेलवे बोर्ड ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का खाका तैयार किया है। ये ट्रेनें शताब्दी एक्सप्रेस का विकल्प होंगी।

विज्ञापन

दोनों ही चेयरकार होने की वजह से छह से सात घंटे में सफर पूरा करने के लिहाज से इन्हें बढ़ाया जाएगा। अभी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल होकर चलती है। रेलवे को वंदेभारत एक्सप्रेस की कामयाबी से ट्रैफिक लोड मिलने की उम्मीद है।
कानपुर सेंट्रल होकर लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चली तेजस एक्सप्रेस भी सफल रही है। लिहाजा रेलवे अधिकारियों ने वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में कानपुर के यात्रियों को आसानी से टिकट नहीं मिल पाता है। लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी में लोड ज्यादा है।

विज्ञापन

अभी चल रही हैं 23 जोड़ी शताब्दी ट्रेनें
लिहाजा दोनों रेलवे स्टेशनों से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी है। शताब्दी पांच घंटे में कानपुर से दिल्ली पहुंचाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर से दिल्ली की दूरी चार घंटे में पूरी करती है। अभी देशभर में 23 जोड़ी शताब्दी ट्रेनें चल रही हैं।

यात्रियों को मिलेगी राहत
लखनऊ और कानपुर की शताब्दी के समय के आसपास वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के प्रस्ताव की फाइल रेलवे ने तलब कर ली है। बता दें कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ये ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन

शताब्दी रूट पर वंदे भारत को चलाने की योजना रेलवे बोर्ड ने तैयार की है। इससे कानपुर और लखनऊ के यात्रियों को दिल्ली आने जाने में राहत और सीटें दोनों मिलेंगी।  -आशुतोष सिंह, निदेशक कानपुर सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें