फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों में आज से चलेगा टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों में 24 से 30 अप्रैल तक अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने दी। उन्होंने बताया कि डिप्थीरिया (गलघोंटू) एक संक्रामक बीमारी है जो कि बैक्टीरिया के कारण होती है।
विज्ञापन


इससे बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शिक्षा विभाग सहयोग कर रहा है। इसके लिए डीआईओएस और बीएसए को पत्र जारी किया जा चुका है। आशा कार्यकर्ता और एएनएम को शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 4876 विद्यालय के कक्षा-5 के लगभग 70 हजार व कक्षा-10 के लगभग 50 हजार बच्चों को टीडी के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें