फसलों के लिए सूखे जैसी स्थिति
लगातार बारिश नहीं होने की वजह से फसलों के लिए सूखे जैसी स्थिति हो गई है। धान, मक्का, ज्वार, अरहर, सब्जियों की सिंचाई हर तीसरे दिन करनी पड़ रही है। यदि ऐसे ही रहा तो इन फसलों की लागत भी बढ़ेगी। जिससे आने वाले समय में महंगाई भी बढ़ सकती है।
शहरों में लगातार बढ़ रहे हीट लैंड की वजह से वातावरण में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि बारिश के लिए मुफीद वातावरण नहीं बन पा रहा है। जमीन की गर्मी जब ऊपर उठकर हवा से मिलकर नमी बनाती है तब बारिश वाले बादल बनते हैं, लेकिन यहां हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय नहीं हो पा रहा है। इसकी एक वजह प्रदूषण भी है। -डॉ. एसएन पांडेय प्रमुख मौसम विभाग
इस बार शनि के मंगल मेें प्रवेश की वजह से खंड खंड बारिश का योग बना है। इसकी वजह से देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश तो कुछ में कम होगी, क्योंकि शनि का मंगल में प्रवेश मध्य क्षेत्र (जिसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र आता है) मंडल से हुआ है। इसलिए यहां पर अभी लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। -डाॅ. आचार्य अमरेश, संस्थापक, शकुंतला शक्ति पीठ