फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मस्तियापुर कांड में 19 पर बलवा की रिपोर्ट, चकरोड के विवाद में हुई थी घटना, छह घायलों की हालत गंभीर

Sun, 10 Jul 2022 07:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत पुलिस से किए जाने से नाराज दबंगों ने शनिवार शाम युवक के घर पर धावा बोल दिया था। इस मामले में घटना में दंपती समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के मस्तियापुर में शनिवार रात हुए बवाल में पुलिस ने 14  लोगों को नामजद करते हुए पांच अज्ञात पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में घायल हुए 11 लोगों में से हालत गंभीर होने पर दो को मेडिकल कॉलेज में और चार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

मस्तियापुर में शनिवार को कुछ लोग चकरोड बंद कर रहे थे। इस पर गांव निवासी अभिषेक राजपूत ने आपत्ति जताई थी तो इन लोगों ने उसे पीटकर वीडियो वायरल कर दिया था। इसकी शिकायत अभिषेक ने शनिवार की दोपहर ही पुुलिस से की थी। शिकायत किए जाने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने अभिषेक के मकान पर धावा बोल दिया था। मकान के बाहर पड़े छप्पर और भूसे में आग लगा दी थी। साथ ही दो वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए थे। 

घटना में अभिषेक समेत 11 लोग घायल हो गए थे।  शनिवार देर रात अभिषेक के पिता राधेश्याम की तहरीर पर गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव, मुन्नालाल, कश्मीर, पिंटू बलराम, राम सिंह, पंकज, बंटू, राजीव, नन्हकू, मनोज, राजेंद्र, रामू और अवधेश  व इनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। घायलों में अभिषेक की पत्नी रानी (26) गर्भवती है। 
विज्ञापन

उसे और अभिषेक की भाभी स्नेहलता (28) के साथ ही अखिलेश, अभिषेक, सचिन और आशीष को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इनमें से रानी और अखिलेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। गांव में भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें