इस बार इस महीने के शुरू में ठंड, तो पड़ी लेकिन बारिश का सिलसिला टूट गया, बारिश जनवरी के आखिरी सप्ताह में आ गई, लेकिन ठंडक गायब हो गई है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय का कहना है कि यह बदलाव जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है।
सात किमी की रफ्तार से चली हवा
सुबह बादल उसके बाद धूप शाम को फिर बादलों से शहर घिरा रहा। इस बीच हवा सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इसकी वजह से दिन के पारे में 2.2 डिग्री और रात के तापमान में .4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम पारा 20.8 और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इसी तरह का मौसम अगले तीन दिनों तक रह सकता है। 30 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। यही नहीं, इस तरह का मौसम लोगों के स्वास्थ्य और फसलों के लिए नुकसानदेह है।