फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: 70 सालों में सबसे गर्म बीती रात, कानपुर में दिन के बाद अब रात की गर्मी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Tue, 14 Jun 2022 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता अगले 24 घंटे में शुरू हो रही है, लेकिन 48 घंटे तक महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर में पिछले 55 दिनों से दिन में भीषण गर्मी जारी रहने के साथ अब रात के समय भी गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार-मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 70 वर्षों में आज के दिन इतना अधिक न्यूनतम तापमान कभी नहीं रहा। धूप के बाद रात को चलने वाली गर्म हवा से भी लोग झुलस गए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार देश के कई क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता अगले 24 घंटे में शुरू हो रही है, लेकिन 48 घंटे तक महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ 15 जून तक जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं, लेकिन कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रों में अभी लू चलने की संभावना है। अगले 48 घंटे बाद मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें