फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, रक्षामंत्री के निजी सुरक्षाधिकारी के बेटे की हादसे में मौत

Tue, 14 Jun 2022 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री के निजी सुरक्षाधिकारी (पीएसओ) के बाइक सवार बेटे को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पीएसओ अजगैन के बक्तूखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र रविप्रताप सिंह (35) भाजपा बूथ अध्यक्ष थे।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर रवि दोस्त राकेश शर्मा के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में कटारा वाले हनुमान मंदिर के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि राकेश को मामूली चोटें आईं। एसओ राघवेंद्र सिंह ने रवि को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं मृतक की पत्नी सारिका, बेटी यशी (14) व बेटा यशवीर (13) बेहाल हो गए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने एसओ से मामले की जानकारी ली और पुलिस ने आनन फानन शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें