फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर देहात में श्रद्धालुओं से भरी हुई तेज रफ्तार लोडर पलटी, दो महिलाओं की मौत, दस घायल

Mon, 09 Aug 2021 09:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
लोडर पलटने से दो महिलाओं की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के तिगाई गांव के पास सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा हुआ एक तेज रफ्तार लोडर पलट गया। जिससे लोडर में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर से घायल यात्रियों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोडर में कुल 22 श्रद्धालु थे।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक व आसपास गांवों के करीब 22 श्रद्धालु सोमवार सुबह लोडर से शिरडीटारा में विश्वहरि नारायण साकार धाम में सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। रूरा क्षेत्र के तिगाईं गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

जिससे झींझक निवासी विनय कुमारी (45) पत्नी जयनारायण व अमौली ठकुरान निवासी तारा (45) पत्नी रामलखन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। अन्य मामूली तौर पर चुटहिल हुए। सूचना पर डीएम, एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें