कानपुर के नौबस्ता में शादी वाले घर में उस समय मातम छा गया, जब दुल्हन के भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह नौबस्ता स्थित मां जानकी गेस्ट हाउस में आनी वाली बरात की स्वागत की तैयारियों में जुटा था। पहली मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर व्यवस्थाओं को देख रहा था, तभी वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ टकरा गया।
बचाने में उसका दोस्त भी झुलस गया। इधर, जरीब चौकी से बरात लेकर निकल रहे दूल्हे और उसके घर वालों को जब घटना का पता चला तो यहां भी सन्नाटा छा गया। मृतक के परिजनों ने फिलहाल शादी रद्द कर दी है। नौबस्ता हंसपुरम निवासी बढ़ई गोकुल प्रसाद की छोटी बेटी संतोषी की शुक्रवार को जरीब चौकी से बरात आनी थी।