फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्ती और फोन पर बात से इनकार... युवक ने घर में घुसकर युवती को चाकू से गोदकर मार डाला

Sun, 20 Jul 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव में युवती ने दोस्ती और फोन पर बात से इनकार कर दिया। नाराज शोहदे ने घर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती माता-पिता के साथ ननिहाल में रहती थी। 
विज्ञापन
युवती को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में एक शोहदे ने युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट, गर्दन और चेहरे पर चाकू घाव होने से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


23 साल की युवती सदर कोतवाली क्षेत्र में अपने ननिहाल में परिवार के साथ रहती है। उनके पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां दीपक का आना जाना था। दीपक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। शनिवार सुबह युवती घर में वृद्ध नानी के साथ थी। 

उनके माता, पिता, नाना, और दो भाई धान की रोपाई करने खेत गए थे। नानी ने बताया कि अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव बंधूखेड़ा निवासी दिलीप ने सुबह करीब 10 बजे दरवाजा खटखटाया। नातिन ने जैसे ही दरवाजा खोला वह घर में घुस आया और बदसलूकी करने लगा। 
विज्ञापन


शोर मचाने पर नानी कमरे के पास पहुंचीं तो गुस्साए दिलीप ने नातिन पर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद वह छत से होकर पड़ोसी के प्लाॅट में फांदकर भाग गया। नातिन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। नानी ने पड़ोस में रहने वाली अपनी दूसरी बेटी को आवाज देकर बुलाया और नातिन को जिला अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। शाम तीन बजे युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर शाम चार बजे सीओ सिटी सोनम सिंह, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच की।

प्रत्यक्षदर्शी नानी के बयान दर्ज
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी नानी के बयान दर्ज किए। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी युवक दिलीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। हत्यारोपी के कुछ दोस्तों से भी कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।

हिदायत देने की कार्रवाई से बढ़ता गया आरोपी का हौसला
दोस्ती और फोन पर बातचीत से इन्कार करने पर शोहदे ने युवती की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही रही है। थाने और महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद सिर्फ आरोपी को हिदायत ही दी गई। जिससे उसके हौसले बढ़ते गए और वह बार-बार हरकत करता रहा। मृतका की मां का कहना है कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती।
 

मृतका की मां ने बताया कि हत्यारोपी युवक का पड़ोस में ही आना-जाना था। वह बेटी को आए दिन परेशान करता था। इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की थी। उसे महिला थाना बुलाया गया था, वहां पुलिस के हिदायत देने पर उसने दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी, लेकिन बाद में फिर वही हरकत की तो 1090 पर शिकायत की थी। तब उसे कोतवाली में बुलवाया गया था, लेकिन कार्रवाई न होने के चलते उसके हौसले बुलंद रहे और वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

 

इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह बेटी की हत्या कर देगा। मां के मुताबिक हत्यारोपी पहले ही घर के पास आ गया था। क्योंकि जैसे ही घर से लोग काम पर चले गए उसने दरवाजा खटखटाया और घटना को अंजाम दे दिया। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि 1090 पर शिकायत के बाद बारे में जानकारी नहीं है। अगर शिकायत की थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई इसकी जांच कराएंगे। वहीं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
 

20 साल से यहीं रहता है परिवार
युवती के माता-पिता माखी थाना क्षेत्र के मूल निवासी हैं, लेकिन पिछले 20 साल से पिता यहीं अपनी ससुराल में परिवार सहित रहते हैं। वह खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतका दो भाईयों की अकेली बहन थी।
 
विज्ञापन

दोनों के नंबरों की निकाली जाएगी सीडीआर
पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस मृतका और आरोपी दोनों की सीडीआर निकलवा रही है। वहीं सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका और हत्यारोपी दोनों के मोबाइल फोन की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। घटना एकतरफा प्रेम है या कोई रंजिश सभी संभावित बिंदुओं पर जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें