कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का बाइक स्टंटबाजों में कोई खौफ नहीं दिख रहा है। जीटी रोड नेशनल हाईवे पर ये लोग बेखौफ होकर गाड़ियों से स्टंट करते हैं, जो कई बार राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होता है। ये स्टंटबाज़ न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं।
ऐसा ही एक बाइक स्टंटबाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्टंटबाज दूसरे बाइक राइडरों को चैलेंज दे रहे हैं।