इंजन खराब होने से रूरा स्टेशन पर खड़ी महानंदा एक्सप्रेस। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही महानंदा एक्सप्रेस का इंजन खराब होने से रविवार को रूरा में दो घंटे खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्री स्टेशन पर परेशान दिखे। लूप लाइन पर ट्रेन खड़ी कराने से अन्य ट्रेनें प्रभावित नहीं रहीं।
रविवार को अप महानंदा एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शाम 4:07 बजे रूरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन को लूप लाइन पर रोका गया। स्टेशन पर ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। अन्य ट्रेनें अप लाइन से निकलतीं रहीं तो आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। इधर, महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री परेशान रहे। स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कानपुर से करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे मालगाड़ी के इंजन को महानंदा एक्सप्रेस से जोड़ा गया। इसके बाद 5:53 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि अप महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन इंजन के फेल होने से करीब दो घंटे बाद रवाना की जा सकी।