फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बेटियों को मारने वाला तेंदुआ कानपुर चिड़ियाघर लाया गया, एक माह में दो घटनाओं को दिया अंजाम

Wed, 29 Oct 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लखीमपुर के शारदानगर में एक माह में दो घटनाओं को अंजाम देने वाला तेंदुआ कानपुर चिड़ियाघर लाया गया।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के वन रेंज शारदानगर के कुवरापुर (खम्बारखेड़ा) गांव में दो बच्चियों को मौत के घाट उतारने वाले खूंखार तेंदुए को पकड़कर सोमवार रात चिड़ियाघर लाया गया है। वन विभाग की टीम बीते एक सप्ताह से उसको पकड़ने के लिए रेस्क्यू कर रही थी। रविवार को पिंजड़े के अंदर बकरी बांधी गई तो तेंदुआ कैद हो सका। हालांकि तेंदुए को अस्पताल परिसर में रखा गया है। उसके सिर में गंभीर चोटे हैं जिसका इलाज शुरू कर दिया है। वहीं दो दिन से उसने कुछ खाया नहीं है।

विज्ञापन


शारदानगर के आसपास के दर्जनों गांवों में तेंदुए की चहलकदमी से काफी समय से लोगों में दहशत थी। वनविभाग की टीम ने उसको पकड़ने के लिए पिंजड़े के अंदर बकरी बांधी थी। जिसे खाने के लिए वह पिंजड़े के अंदर पहुंचा और कैद हो गया। प्रशासन ने तेंदुए को कानपुर चिड़ियाघर भेजने का निर्णय लिया था। सोमवार रात तेंदुआ को ट्रक से चिड़ियाघर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें