फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर कांड की जांच के लिए कानपुर कमिश्नर ने गठित की एसआईटी

Sat, 02 Oct 2021 11:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद कानपुर के मनीष गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कानपुर पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एडिशनल सीपी क्राइम आनंद प्रकाश तिवारी को एसआईटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी, एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव के अलावा दो इंस्पेक्टर भी एसआईटी में शामिल किए गए हैं। जांच अधिकारी गोरखपुर पहुंच चुके हैं।

क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

सोमवार-मंगलवार की रात को गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मनीष के साथ होटल में रुके उनके दोस्त गुरुग्राम के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि वे होटल कृष्णा पैलेस के अपने रूम नंबर 512 में सो रहे थे। 

अरविंद ने बताया कि देर रात पुलिसवालों ने दरवाजा खुलवाया और आईडी चेक करने लगे। मनीष ने देर रात की जांच पर सवाल उठाए तो पुलिसवाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने पीटना शुरु कर दिया।अरविंद का आरोप है कि पुलिसवाले शराब के नशे में भी थे, देर रात में की जा रही चेकिंग को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने मनीष को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें